फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी दिल्ली व गुजरात से गिरफ्तार

विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना में पुलिस के गिरफ्त में अरोपी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फोटो-51
विज्ञापन

धोखाधड़ी के दो आरोपी दिल्ली व गुजरात से गिरफ्तार
सर्विलांस सेल की टीम ने तलाशा लोकेशन, त्रिलोकपुर पुलिस ने गुजरात और दिल्ली से गिरफ्तार कर भेजा जेल
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के छगड़िहवा गांव के एक व्यक्ति से ठगी के मामले में वांछित थे दोनों
अमर उजाला ब्यूरो
मन्नीजोत। धोखाधड़ी करके रुपये हड़पकर फरार चल रहे दो आरोपियों को त्रिलोकपुर पुलिस ने सर्विलांस सेल के जरिए दिल्ली व गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। दोनों त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के छगड़िहवा गांव निवासी दीनदयाल सोनी से ठेकेदारी के लिए 80 हजार रुपये अपने खाते में जमा करा कर फरार हो गए थे। इस मामले में पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी ठगी करने के मामले में वांछित थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के छगड़िहवा गांव निवासी दीनदयाल से ठेकेदारी के नाम पर दो ठग 80 हजार रुपये खाते के माध्यम से ले लिए थे। इसके बाद से फरार हो गए थे। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर त्रिलोकपुर पुलिस धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी थी। सर्विलांस सेल की टीम को भी लगाया गया था। सर्विलांस सेल के दिलीप कुमार द्विवेदी ने मोबाइल फोन के जरिए उनकी लोकेशन खंगालनी शुरू की। एक की लोकेशन दिल्ली में मिली तो दूसरे की गुजरात में। इसके बाद जिले की पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई। त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष विजय दुबे ने बताया कि पुलिस टीम ने नामजद अभियुक्त मनोज भाई पुत्र दिलीप भाई पवार निवासी लहरिया, थाना सापुतारा, जनपद डांग, गुजरात व मनीष पुत्र अशोक कुमार निवासी खेड़ा खुर्द, थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया, जनपद आउटर नार्थ दिल्ली 82, को मोबाइल लोकेशन के जरिए मौके पर पहुंचकर दबोच लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक रामाकांत सरोज सिपाही कांस्टेबल प्रेमचंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें