फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19529 मनरेगा मजदूरों के खाते में नहीं पहुंची मजदूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
19529 मनरेगा मजदूरों को मजदूरी का इंतजार
विज्ञापन

खाता निष्क्रिय, बंद होने या नहीं होने से मजदूरों को नहीं मिला भुगतान
एहतेशाम उद्दीन अहमद
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण महानगरों से लौटे कामगार और ग्रामीणों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार ने मनरेगा के तहत अनेक कार्य करवाए। काम तो हो गए लेकिन जिले के 19,529 मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिल सकी। यह मजदूरी 2,70,48,304 रुपये है जो मजदूरों के खाते में इसलिए नहीं पहुंच सकी कि बैंकों में या तो उनके खाते मिसमैच थे या जो खाता संख्या दी गई थी वह बैंक में थी ही नहीं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन होने पर जिले में करीब डेढ़ लाख लोग शहर और गांव स्थित अपने घर लौटकर आए। लौटने के बाद इनमें से अधिकतर के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया। लोगों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने मनरेगा जॉबकार्ड बनवाने की मुहिम चलाई। इसके बाद मनरेगा कार्डधारकों को सार्वजनिक शौचालय, सामुदायिक भवन, पौधरोपण, नहरों की सिल्ट सफाई, तालाबों की जीर्णोद्धार आदि कार्य शुरू करवाए। यह कार्य मनरेगा के तहत कराए गए। डीसी मनरेगा कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान वित्त वर्ष में मनरेगा के तहत 29.70 लाख मानव दिवस सृजित किए गए। लेकिन भुगतान केवल 28.35 लाख मानव दिवस का ही किया गया। यानी 1,34,569 मानव कार्य दिवस का भुगतान अभी तक नहीं हो सका। यह काम जिले के 19529 मजदूरों ने किया था। मजदूरों के खाते में 2.70 करोड़ रुपये नहीं पहुंच सका है। यह भुगतान बैंकों से रिजेक्ट कर दिया गया है। इसका कारण बैंक में इन मजदूरों का खाता नहीं होना या निष्क्रिय होना बताया जा रहा है। इस बाबत डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने जानकारी से इनकार करते हुए बताया कि रिकॉर्ड की जांच कराने के बाद जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।
विज्ञापन

आंकड़ों में
विकास खंड अस्वीकार्य ट्रांजेक्शन फंसी धनराशि
बांसी 827 1091631
बढ़नी 1981 3274491
भनवापुर 3426 4653954
बर्डपुर 658 900480
डुमरियागंज 2462 3545640
इटवा 840 1163589
जोगिया 992 1247004
खेसरहत्र 1843 2497091
खुनियांव 917 122482
लोटन 1044 1416515
मिठवल 2605 3391875
नौगढ़ 578 795156
शोहरतगढ़ 824 1136454
उसका बाजार 532 711942
-----------------------------------------------
कुल 19529 27048304
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें