फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सबको मिलेगा उज्ज्वला के तहत गैस कनेक्शन

विज्ञापन
जगदंबिका पाल
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उज्ज्वला योजना के तहत अब सभी को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। बस आपके पास कनेक्शन न हो। यह निर्णय केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठक में लिया गया है। यह बात बुधवार को सांसद जगदंबिका पाल ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पत्रकारवार्ता के दौरान कहीं। 
विज्ञापन


उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए परिवार के मुखिया को शपथ पत्र देना होगा कि उसके पास कनेक्शन नहीं। इसके साथ ही मुखिया का बैंक अकाउंट, राशन कार्ड या निवास प्रमाण पत्र में नाम दर्ज होना। सरकार का यह फैसला सबका साथ सबका विकास को दर्शाता है। अब तक आठ करोड़ लोगों को योजना के तहत कनेक्शन दिया जा चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, देश में धुएं के कारण महिलाएं सबसे ज्यादा बीमार होती हैं। ऐसे में सरकार बीमारी से बचाने के लिए सभी वर्गों के लिए यह योजना शुरू की है। अब तक एससी-एसटी, अंत्योदय कार्ड धारकों, प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को इसका लाभ मिलता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें