फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘केंद्र व प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर फेल’

Sun, 14 Oct 2018 10:32 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
संविधान सम्मान सभा में मंचासीन अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से रविवार को नगर के एक लॉज में संविधान सम्मान सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान नेेताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने मौजूदा भाजपा की सरकार पर देश को तोड़ने का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ईश्वरचंद शुक्ल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर फेल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र व प्रदेश की सरकार देश को तोड़ने का काम कर रही है। गरीब-अमीर की खाई बनाकर समाज को तोड़ रही है, जो देश हित में नहीं है। भाजपा ने अभी तक दलितों, अल्पसंख्यकों व पिछड़े वर्ग के लोगों के हित के लिए कोई योजना लागू नहीं की जिससे उनका विकास हो सके। डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बदलने का काम कर रही है। दलित व शोषित वर्ग के साथ अत्याचार हो रहा है।

अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुड्डू ने कहा कि अगर दलितों के हित के लिए कोई पार्टी ने कार्य किया तो वह कांग्रेस है। पूर्व सांसद मो. मुकीम, पूर्व विधायक अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, सच्चिदानंद पांडेय, अतहर अलीम, सेवानिवृत्त तहसीलदार गुरुशरन लाल ने भी संबोधित किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजना मिश्र, किरन शुक्ल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें