फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेक्षण की जानी हकीकत, लगाई फटकार

Tue, 24 Jul 2018 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खुनियांव ब्लॉक के रमवापुर कली गांव में निरीक्षण करतीं सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आठ अहम योजनाओं से वंचित पात्रों को लाभान्वित कराने की गरज से चल रहे सर्वेक्षण कार्य की हकीकत जानने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉकों व गांवों का आकस्मिक निरीक्षण करने का अभियान शुरू कर दिया है। सूची चस्पा से लगायत अन्य बिंदुओं पर सघनता से जांच-पड़ताल चल रही है। खामियां मिलने पर दोषी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर ने मंगलवार को विकास खंड खुनियांव कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वेक्षण कार्य के लिए तैयार कार्ययोजना के मुताबिक अनुपालन करने की दिशा में हुए प्रयासों की सच्चाई से रूबरू हुईं। कमियों पर संबंधित को नसीहत दी। बाद में इसी ब्लॉक के रमवापुर कली, बरगदवा पूर्वी, ऊंचडीह का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालयों, पंचायत भवनों समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सूची चस्पा किए जाने समेत अन्य बिंदुओं पर ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात कर्मियों की कार्यप्रणाली से भी परिचित हुईं। इस दौरान जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक संत कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी पुष्पा भी साथ रही। इससे पूर्व सोमवार को सीडीओ ने विकास खंड नौगढ़ कार्यालय के अलावा ब्लॉक कार्यालय बांसी समेत सोनखर, बगहवा कोमर में पहुुंचकर सर्वेक्षण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें