फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 जुलाई तक छात्र जमा कर दें फार्म

Thu, 12 Jul 2018 10:56 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से वर्ष 2018 की छूटी प्रायोगिक मौखिक परीक्षा के लिए कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। यूनिवर्सिटी से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए, बीएससी, बीएससी कृषि व गृह विज्ञान तथा एमए वर्ष-2018 की मुख्य परीक्षा में शामिल जिन विद्यार्थियों की परीक्षा छूटी हैं, वे दोबारा आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें परीक्षा आवेदन फार्म भरने एवं निर्धारित परीक्षा शुल्क का बैंक ड्राफ्ट 13 जुलाई से 23 जुलाई तक भर सकते हैं। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि एक विषय की प्रायोगिक परीक्षा के लिए 2500, दो विषयों के लिए 4000 और तीन विषयों के लिए 5000 रुपये का बैंक ड्राफ्ट वित्त अधिकारी सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के नाम से बनवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें