फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्लूडी कर्मचारियों ने डीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पीडब्लूडी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने डीएम के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को रेस्ट हाउस परिसर में प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने डीएम पर जानबूझकर विभागीय कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि अगर विभाग के किसी भी अधिकारी-कर्मचारी पर डीएम ने कोई दंडात्मक कार्रवाई की तो अधिकारी-कर्मचारी महासंघ जिले के सभी कार्यालय पर तालाबंदी को बाध्य होगा।
विज्ञापन

बैठक में एक्सईएन केशव लाल ने कहा कि निष्ठापूर्वक विभाग के कर्मचारी-अधिकारी अपने दायित्वों का पालन करे रहे हैं। शासन की मंशानुसार कार्य करने के बावजूद जिलाधिकारी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बेवजह परेशान कर रहे हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर विभाग के कर्मचारियों को गलत तरीके से दंडित करने के प्रयास में लगे हुए हैं। कहा कि विभाग का कोई भी अधिकारी-कर्मचारी डीएम के गलत प्रयासों के कारण निलंबित या दंडित होता है तो बिना किसी पूर्व सूचना के पीडब्लूडी के सभी कर्मचारी विभाग का सारा कामकाज बंद कर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर की होगी।
राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव जयगोविंद यादव, जोनल महामंत्री गोरखपुर परिक्षेत्र रणवीर सिंह व रणजीत यादव, पीडब्लूडी नियमित वर्क कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद यादव, जिलामंत्री सीताराम यादव व शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी इसका समर्थन का एलान किया। बैठक में सहायक अभियंता आरपी श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार शर्मा, संतोष मणि, प्रेमकुमार, पारस प्रसाद, विनोद कुमार विश्वकर्मा, पवन कुमार यादव, अनुराग यादव, सुनील साह, सुधीर कुमार, गणेश प्रसाद गौतम, विजय कुमार पाठक, विनय कुमार पांडेय, राममिलन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें