फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास भवन स्थित अंबेडकर सभागार में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। सम्मान समारोह में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने मेधावियों को गोल्ड मेडल, शील्ड व और सम्मान पत्र दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सफल कार्यक्रम जिले में पहली बार हुआ है। यही मेधावी आने वाले कल का इतिहास लिखेंगे। समारोह में जिला मुख्यालय स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, सेंट्रल एकडमी के अलाव बर्डपुर क्षेत्र के नव ज्योति कॉलेज, स्वामी विवेकानंद स्कूल, आदर्श पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर व पं.भागीरथी इंटरमीडिएट कॉलेज ककरहवा के साथ ही अन्य स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया गया। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की हाईस्कूल टॉपर प्राची चौबे, ख्याति दुबे, आकृति श्रीवास्तव व इंटरमीडिएट के टॉपर संदीप पांडेय, मेहनाज बानो, शाहबाज, शहजाद आदि को मेडल व प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन इं.प्रवीण शर्मा ने किया। इस दौरान आयोजक इं. सर्वेश जायसवाल, इं.आशीष चौधरी, डॉ. मनोज पांडेय, अमित दुबे, सूरज सिंह, रिंकू पाल, कमल सिंह, मनोज चौबे, सच्चिदानंद चौबे, विशंभरनाथ पांडेय, ओम प्रकाश यादव, आकाश चौधरी, दीपेंद्र चौधरी और दिलीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।

सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के भी मेधावी हुए सम्मानित
सिद्धार्थनगर। सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं प्रिंयका कसौधन, प्रिया कसौधन, विद्योत्मा, दिव्या कसौधन, सुप्रिया, महेंद्र प्रताप चौधरी, अजीत कुमार, अभिषेक, ईश्वर सरन, विशाल व कन्हैयालाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें