फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया में उड़ रहीं नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत के अधीन सड़कों की मरम्मत को लेकर उलझने खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। तमाम हो-हुज्जत के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हुई है तो अब सदस्यों ने इसकी पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को डीएम को पत्र देकर सदस्यों ने टेंडर प्रक्रिया रद्द कर नए सिरे से टेंडर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गड्ढामुक्ति अभियान के तहत 53 सड़कों की मरम्मत के लिए जिला पंचायत ने टेंडर प्रकाशित किया था। इसके तहत 14 जून को सुबह 11 बजे तक वेबसाइट पर टेंडर डाला जाना था और अपराह्न 2 बजे तक मूल प्रति प्रस्तुत किया जाना था। डीएम को प्रेषित पत्र में सदस्यों का कहना है कि तय तिथि पर अपराह्न तीन बजे तक भी कोई ठेकेदार मूल प्रति प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोप लगाया कि मनमाने ढंग से 13 जून को कुछ ठेकेदारों का नवीनीकरण किया गया है। जिला पंचायत के अफसर अपने चहेतों को लाभ देने के लिए पूरी साजिश रच रहे हैं। ऐसे में पारदर्शी ढंग से टेंडर प्रक्रिया हो पाना संभव नहीं। लिहाजा इस प्रक्रिया को रद्द कर नए सिरे से निविदा प्रकाशित कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र कुमार मिश्र, ऐश्वर्य पांडेय, किसमाती, शैलेश, श्रीमती, राजकुमारी, रामसागर, विजयलक्ष्मी, महेश कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें