फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 19 हजार किसानों को मिलेगा 23 करोड़ का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
19 हजार किसानों को मिलेगा 23 करोड़ का मुआवजा
विज्ञापन

- फरवरी माह के प्रथम सप्ताह से खाते में जाने लगेगी धनराशि
- बाढ़ व सूखे से फसल गंवाने वाले बीमा कराने वाले किसान चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बाढ़ और सूखे से प्रभावित जिले के 19 हजार किसानों को जल्द ही मुआवजा मिलेगा। दावे की जांच में पात्र पाए गए किसानों की सूची तैयार करके कमेटी ने बीमा कंपनी को दे दिया है। फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में धनराशि खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह मुआवजा उन किसानों को मिलने जा रहा है, जिन्होंने अपने फसल का बीमा कराया था।
जनपद में किसान कभी बाढ़ की मार से प्रभावित होते हैं तो कभी सूखे से। बारिश और नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ जिला बाढ़ की चपेट में आ जाता है। बीते वर्ष खरीफ सीजन में बारिश ने होने के कारण जिला सूखे से प्रभावित रहा। नौगढ़, बर्डपुर, जोगिया, उसका बढ़नी और शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में सूखे से फसल को क्षति पहुंची। जुलाई और अगस्त माह में ना के बराबर बारिश हुई। सितंबर में छिटपुट बारिश हुई।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में आई बाढ़ में जनपद का हर हिस्सा प्रभावित हुआ और फसल चौपट हो गई थी। इसमें फसलों का बीमा कराने वाले किसानों से प्रशासन की ओर से दावे की अपील की गई थी। जिससे उन्हें मुआजवा मिल सके। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सूखे और बाढ़ से 254 गांव प्रभावित हुए थे, जहां के किसानों ने बीमा कंपनी से मुआवजा के लिए दावा पेश किया था। दावे की जांच में 40 हजार हेक्टेयर फसल प्रभावित मिली। इसमें नौ हजार किसान बाढ़ प्रभावित वाले हैं, जिन्होंने अपनी फसल का बीमा करवाया था। जबकि 10 हजार किसान ऐसे हैं, जिन्होंने सूखे का दवा किया था। जांच में अब तक कुल 19 हजार पात्र किसान मिले हैं।
आकड़ों के मुताबिक कुल 32 करोड़ रुपये मुआजवा राशि बनी है, जो किसानों के खाते में भेजने जाने की कवायद शुरू हुई है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि फसल बीमा कराने वाले सूखे और बाढ़ से प्रभावित 19 हजार किसान चिन्ह्ति हुए हैं। फरवरी माह से मुआवजा राशि उनके खाते में भेजी जाएगी।
---
बैंक खाते में जाएगी मुआवजा राशि
किसानों को पूर्व की तरह से चेक के माध्यम से मुआवजा नहीं दिया जाएगा। धनराशि उनके बैंक खाते में जाएगी। किसान ने जिस खाते से बीमा राशि का भुगतान किया है, उसी बैंक खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

---
पैदावार पर तय है बीमा राशि
कृषि विभाग मुताबिक मुआवजा राशि किसानों के फसल उत्पादन पर निर्भर है, जिस क्षेत्र में जैसा उत्पादन हुआ था। उसी प्रकार से मुआवजा राशि बनाई गई है। इसमें बीघा और हेक्टेयर के हिसाब से धनराशि पहले से निर्धारित नहीं होता है। उत्पादन के हिसाब से राशि तय की जाएगी। इसके बाद रकबे के आधार पर कितना बनता है उसी हिसाब से किसानों खाते में राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें