फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जनगणना प्रशिक्षण से 19 कर्मचारी रहे गैरहाजिर

Tue, 27 Oct 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका परिषद देवरिया की ओर से जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत सोमवार को टाउन हॉल स्थित इंदिरा गांधी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन

सुबह 9:30 बजे जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण के पहले दिन शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग के 19 कर्मचारी गैरहाजिर रहे।
प्रशिक्षण में तीनों बैच के सुपरवाइजर और प्रगणक शामिल हुए। जिला जनगणना अधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि जनगणना कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वे सीधे उनसे या चार्ज जनगणना अधिकारी के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों के समक्ष समस्या रखकर उसका निस्तारण कराया जाएगा। इस आश्वासन पर प्रशिक्षण ले रहे सुपरवाइजर और प्रगणकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
नगर पालिका की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापक प्रतिमा यादव, राविया अंसारी, विजय लक्ष्मी मिश्रा और गुंजन मणि त्रिपाठी शामिल हैं। शिक्षामित्र बीना कुशवाहा, अमित कुमार, निकहत फिरदौस और प्रेमलता पांडेय उपस्थित नहीं हुईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आरती चौधरी, नूतन वर्मा, सरोज गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, साहिबा खातून, अनिता देवी, जुगनू खातून, किरन लता दुबे, मोनी सिंह, सुनीता देवी और अंजुम आरा के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें