फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के गढ़ में शराब का धंधा तेज

Sun, 14 Apr 2019 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मिश्रौलिया के जोकइला में धधक रही कच्ची शराब की भट्ठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आबकारी मंत्री के जिले में कच्ची शराब के धंधे पर अंकुश नहीं लग रहा। पुलिस की कार्रवाई इस बात की पुष्टि कर रही है। जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक पुलिस टीम 7921 लीटर अवैध शराब पकड़ चुकी है। जबकि जिन कंधों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह आबकारी विभाग नींद में है।
विज्ञापन

जिला नेपाल सीमा से सटा हुआ है। सीमाई क्षेत्रों में नेपाली शराब की तस्करी होती है तो नदी के तटीय इलाके वाले गांवों में कच्ची शराब का धंधा चलता है। वहीं, जब प्रदेश के किसी हिस्से में जहरीली शराब से मौत की बात सामने आती है तो विभाग कुछ दिनों के लिए जागता है। आनन-फानन में अभियान चलाकर कुछ कार्रवाई करके जिम्मेदारी पूरी कर लेता है। जबकि जिला आबकारी मंत्री का है। बावजूद इसके अवैध शराब का धंधा करने वालों के हौसले बुलंद हैं। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की बात करें तो जिले में अब तक 7921 लीटर अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है। साथ ही 364 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 16 अवैध भट्ठियों को नष्ट किया गया है। यह आंकड़े और कार्रवाई यह बताने के लिए काफी हैं कि जिले में अवैध शराब का धंधा खूब चल रहा है। लेकिन विभाग सोया हुआ है। इससे आशंका है कि कोई अनहोनी न हो जाए। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। अभियान और तेज चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें