फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसी के ठहाकों के बीच गुजरी कपिलवस्तु की रात

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अभिनेता अमिताभ, शाहरुख और राजनेता मुलायम-लालू पर छोड़े व्यंग वाण

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। महोत्सव की चौथी रात हंसी ठिठोली के नाम रही। सर्द मौसम में हंसी के फव्वारों ने लोगों गर्माहट ला दी। हास्य कलाकार सुनील पॉल ने हास्य व्यंग की शुरूआत अभिनेत्री माधुरी को चंदन तस्कर वीरप्पन के हाथों अपहृत कराकर की। उन्हें छुड़ाने अभिताभ, शाहरुख समेत कई कलाकार पहुंचे। पर, वीरप्पन के आगे अभिनेताओं के डायलॉग टिक नहीं सके। इसके बाद बारी आई इरफान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, धर्मेंद्र, सैफ अली खान की। इन अभिनेताओं की अदा और डायलॉग की हूबहू प्रस्तुति देकर उन्होंने लोगों का जमकर मनोरंजन किया। इसके बाद बारी आई नेताओं की। फिर क्या था, पीएम मोदी के भाषण, पूर्व सीएम लालू यादव, मुलायम सिंह के अंदाज को कॉपी कर वे लोगों को हंसाते रहे। जब सीएम अरविंद केजरीवाल की कॉपी सुनील ने की तो पंडाल ‘मफलर मैन’ की आवाज से गूंज उठा।
विज्ञापन





डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ धर्मबीर सिंह, सांसद जगदंबिका पाल की पत्नी स्नेह लता पाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय, एएसपी मुन्नाल, सदर एसडीएम उमेश चंद्र निगम, सीओ दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें