फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धभूमि पर बिखरे कला के रंग

Wed, 05 Dec 2018 11:00 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
प्रदेश के आबकारी मंत्री ने किया कपिलवस्तु महोत्सव का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हल्की धूप और खुशनुमा माहौल के बीच बुधवार को सात दिवसीय ‘कपिलवस्तु महोत्सव-2018’ का उद्घाटन प्रदेश के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने किया। जिला जेल के सामने स्थित मैदान आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि महोत्सव का आकार साल दर साल बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि आगामी समय यह महोत्सव लखनऊ महोत्सव की तरह भव्य होगा। विश्व पटल पर यह आयोजन अपनी बेहतरीन छाप छोड़ेगा। इससे जनपद का नाम भी रोशन होगा।
विज्ञापन


सांसद जगदंबिका पाल ने महोत्सव की व्यवस्थाओं के लिए डीएम कुणाल सिल्कू और उनकी पत्नी डॉ. अंकिता सहाय समेत जिले के अफसरों की तारीफ की। कहा, आने वाले दिनों में तथागत की धरती संगीत और संस्कृति के क्षेत्र अग्रणी भूमिका निभाएगी। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा बुद्ध का उपदेशों को आत्मसात करने से ही शांति, अहिंसा व करुणा का संदेश कायम रहेगा। कार्यक्रम को शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। अंत में डीएम ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महोत्सव के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। संचालन विजित सिंह ने किया। कार्यक्रम में सदर विधायक श्याम धनी राही, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, सीडीओ हर्षिता माथुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय, नपा अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर व बृज बिहारी मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, मंत्री योगेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।


हे कपिलवस्तु की पुण्य भूमि...
महोत्सव के उद्घाटन के बाद शिवपति इंटर कॉलेज की छात्राओं ने संगीत शिक्षक के साथ हे कपिलवस्तु की पुण्य भूमि, तेरी यश गाथा गाएं... गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में डीएवी एजुकेशनल स्कूल भीमापार की बच्चियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की छात्राओं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी सराहा गया।
विज्ञापन


मंत्री और सांसद उड़े हॉट एयर बैलून में
कपिलवस्तु महोत्सव के प्रथम दिन पहली बार हॉट एयर बैलून की व्यवस्था थी। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में उमड़े। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि आबकारी जय प्रताप सिंह, सांसद जगदंबिका पाल एक साथ उड़ान भरी। इसके बाद प्रति व्यक्ति पांच सौ रुपये टिकट लेकर पुरुष, महिला, और बच्चे सायं 5 बजे तक उड़ान भरते रहे।

काला नमक ने मनमोहा
महोत्सव में उद्यान, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पुलिस आदि विभागों के स्टाल लगाए गए हैं। अतिथि और लोगों द्वारा उद्यान विभाग और कृषि विभाग की प्रदर्शनी की खूब सराहना हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने कृषि योजनाओं से संबंधित जानकारियां भी लीं।


झूलों और मौत का कुएं का लिया आनंद
मेले के रूप में तब्दील कपिलवस्तु महोत्सव में पहली बार एडवेंचर्स गेम में भारी संख्या में प्रतिभागियों ने सहभागिता की। बच्चों के साथ अभिभावकों ने विविध प्रकार के झूलों, मौत का कुएं आदि का आनंद लिया। फूड कोर्ट में खान-पान की वस्तुओं से संबंधित लगाए गए स्टालों पर भारी भीड़ देखी गई। जहां पर पिज्जा, चाउमीन, बर्गर, कॉफी आदि को लोगों ने खूब पसंद किया।


ड्रोन कैमरे से हो रही थी निगरानी
महोत्सव में पहली बार पंडाल में बैठे दर्शकों की पल-पल की गतिविधियों की निगरानी ड्रोन कैमरे से हो रही थी। इसकी फोटो खींचने के लिए भी दर्शकों में काफी उत्साह दिखा। नजदीक आने पर सेल्फी लेने से भी नहीं चूके।

शोहरतगढ़ विधायक की तुलना रजनीकांत से
अपने संबोधन के दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह की अभिनेता रजनीकांत से की। विधायक कपिलवस्तु महोत्सव में दक्षिण भारत की तर्ज पर लुंगी और कुर्ते के साथ सदरी पहन कर आए थे। उनके पहनावा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें