प्रदर्शनी में मौजूद सिक्कों के बारे में जानकारी लेते लाोग
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। विश्व धरोहर सप्ताह के तहत राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा(कपिलवस्तु) में गुप्त, कुषाण, मुगलकालीन, दक्षिण भारतीय प्राचीन सिक्कों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 30 नवंबर तक चलने वाले इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सेवानिवृत्त प्रो. सूर्यनाथ पांडेय ने किया।
प्रो. सूर्यनाथ ने कहा कि प्रदर्शनियां ज्ञान के प्रसार का सशक्त माध्यम होती हैं। संग्रहालय द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में सिक्कों की छायाचित्र प्रदर्शनी निश्चय ही जनसामान्य को लाभान्वित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। संग्रहालय के वीथिका सहायक रामानंद प्रजापति ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि प्राचीन सिक्कों के द्वारा सभी कालों एवं स्थानों के सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को सहजता से समझा जा सकता है। इस मौके पर भंते आनंद सागर, सुबाहू, अभयानंद, बुद्ध रत्न, उपालि, आनंद, रतन सागर, धम्मानंद, आलोकप्रिय, बौद्धिपाल बौद्ध, हिमांशु, ओम प्रकाश पांडेय, विजय कुमार, रंजीत कुमार, सुरजीत कुमार मोदनवाल, वीएन श्रीवास्तव, दिलीप कुमार आदि की उपस्थिति रही।