फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नई रेल लाइन से विकास काे मिलेगा बढ़ावा’

Thu, 25 Oct 2018 10:48 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
जगदंबिका पाल
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार ने खलीलाबाद-बहराइच के बीच नई रेल लाइन की सौगात देकर 40 वर्ष से चल रही मांग पूरी की है। इस रेल लाइन के बन जाने के बाद क्षेत्र के विकास काे बढ़ावा मिलेगा। ये बातें गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद जगदंबिका पाल ने कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक साथ इतनी बड़ी रेल लाइन की नए सिरे से शुरूआत हुई है। 240 किलो मीटर के रेल लाइन के निर्माण और संचालन शुरू होने तक लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की लागत आ रही है। इससे संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बहराइच और श्रावस्ती जिले आपस में जुड़ जाएंगे। जिला प्रभारी संतराज यादव ने सरकार की योजनाओं को बताया और बूथ स्तर  तक संपर्क अभियान चलाने की बात कही। कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन-फॉर-यूनिट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें