फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार विकास को दे रही है बढ़ावा : सांसद

Tue, 04 Sep 2018 11:42 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते सांसद जगदम्बिका पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केंद्र व प्रदेश सरकार विकास का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में देश विकास कर रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री की पहल पर जिले के पांचों विधानसभा में कई योजनाएं शुरू की गई है। इसमें जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज, डुमरियागंज में अग्निशमन केंद्र की स्थापना, राजकीय डिग्री कॉलेज आदि शामिल है।
विज्ञापन


ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने मंगलवार को रेस्ट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कही। कहा कि इटवा में राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाले मार्गों का निर्माण होना है। वही बांसी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना होगी। बताया कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पांच करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। शोहरतगढ़ में नवीन राजकीय नलकूप की स्थापना होगी। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। इस बीच उन्होंने एनएच-233 के निर्माण को लेकर बताया कि एक अक्तूबर से अधूरा काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए 334 करोड़ का बजट पास हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें