फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने कलेक्ट्रेट परिसर में की पंचायत

Fri, 01 Jun 2018 11:32 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते भ्ााकियू नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिला इकाई ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पंचायत आयोजित की। इसमें किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। पंचायत के बाद सीएम को संबोधित 14 सूत्री मांगपत्र उपजिलाधिकारी सदर को दिया गया।
विज्ञापन


पंचायत में बोरे के अभाव में गेहूं क्रय न होने, मनरेगा के तहत जॉब कार्डधारकों से कमीशन लेकर भुगतान किए जाने, डीजल, पेट्रोल के मूल्यों में हुई वृद्धि को वापस लेने, जंगली जानवरों, आवारा पशुओं, नील गायों, स्याही, जंगली सूअर, सांड़ आदि पशुओं पर लगाम लगाने, रमजान के त्योहार को देखते हुए 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने, प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच, अवैध खनन पर तत्काल रोकने, उत्तर प्रदेश के समस्त किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिलाने, क्रय केंद्रों पर अविलंब भुगतान कराने, 60 वर्ष की आयु के ऊपर किसानों को 5 हजार मासिक पेंशन देने, ग्राम अलीदापुर में मनीष हत्याकांड में न्याय दिलाने, बर्डपुर ब्लाक में बीज भंडार पर अनियमितता जैसे बिंदुओं का निदान करने का अनुरोध किया गया है। पंचायत में जिलाध्यक्ष इश्तियाक अहमद समेत फागू गुप्ता, राजाराम लोधी, राम समुझ गुप्ता, राजेन्द्र चौधरी, राकेश श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, दुर्गेश श्रीवास्तव, बाबूराम लोधी, कन्हई, जंगीलाल, अयोध्या प्रसाद, संतराम, रामरती, मुरलीधर, नरसिंह पांडेय, रामदेव, बाबूलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें