फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शिक्षक निलंबित, 10 का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बीएसए मनीराम सिंह ने शुक्रवार को स्कूल से गैर हाजिर रहने वाले एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। वहीं, 10 अन्य शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है। विभिन्न ब्लॉकों में बीईओ के निरीक्षण के बाद रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

खेसरहा के बीईओ ने 29 व 31 जुलाई को पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगवा का निरीक्षण किया था। इसमें इंचार्ज प्रधनाध्यापक प्रशांत उपाध्याय 27 जुलाई से ही लगातार अनुपस्थित पाए गए। बीईओ ने तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था। स्पष्टीकरण न देने के कारण बीईओ ने इसकी आख्या बीएसए कार्यालय पर भेजते हुए कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की थी। रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रशांत उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राथमिक विद्यालय रठिया के सहायक अध्यापक नंदकुमार के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मिठवल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बैदोली कला में सहायक अध्यापिका सावित्री त्रिपाठी निरीक्षण के दौरान 10 जुलाई से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाई गई। अग्रिम आदेश तक वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। भनवापुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौखड़ा में निरीक्षण के दौरान ममता रानी व मंजुल बिना सूचना के आकस्मिक अवकाश पर थे। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। बढ़नी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिकौरा में ड्रेस वितरण नहीं हुआ था। अध्यापक निरीक्षण के समय आकस्मिक अवकाश पर चले गए थे। इनका वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एक अध्यापक को निलंबित करते हुए 10 अध्यापकों का वेतन रोक स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए मनीराम सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पूर्व सूचना के बिना अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें