फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के स्मरण मात्र से होता है ज्ञान का संचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के विभिन्न मंदिरों में गुरु पूर्णिमा की धूम रही। गुरुजनों के चरणों में श्रद्धा के साथ श्रद्धालु शिष्यों ने नतमस्तक होकर आशीर्वाद ग्रहण किए। इस दौरान हवन-पूजन सहित विविध आयोजन भी हुए। देवालयों, मंदिरों में भी पूजा-अर्चना श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

दूसरी ओर, नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं ने मां -भगवती का स्मरण किया। पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति दी। गायत्री परिवार के जिला संयोजक अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अगर व्यक्ति पूर्ण स्मरण करते हैं तो सदगुरु व्यक्ति की अंतर आत्मा में बस जाते हैं और व्यक्ति का विकास होता है, उसका कभी अहित नहीं होता। महादेव प्रसाद तिवारी ने कहा कि गुरु को ब्रह्म का दर्जा दिया गया है। प्रो. सुरेंद्र मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, प्रेमनारायण त्रिपाठी, धनंजय जायसवाल, आरके सिंह, कैलाश मणि त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तव, पीपी श्रीवास्तव, सोनी, निर्मला सिंह, उषा गुप्ता, प्रज्ञा सिंह आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज। नगर के रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार की ओर से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान कैलाश नाथ पांडेय ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त करना असंभव है। गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और सम्मान का भाव रखना चाहिए। कार्यक्रम में संतोष सोनी, भास्कर गुप्ता, राजकुमार कसौधन, रामअजोर शर्मा, विजय कसौधन, देवेंद्र देव गुप्ता, सुशील अग्रहरि, सुखदेव, रामानंद अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें