फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ताइवान के 18 पर्यटकों ने गौतम बुद्ध के मुख्य केंद्रों का किया भ्रमण

Fri, 26 Jan 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ताइवान के 18 पर्यटकों ने बृहस्पतिवार को कपिलवस्तु स्तूप सहित जिले के बौद्ध के मुख्य केंद्रों का भ्रमण किया। ताइवान के पर्यटक भारत व नेपाल के सभी बौद्ध स्थलों का भ्रमण कर गौतम बुद्ध से जुड़ी जानकारियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

ताइवान के पर्यटकों के गाइड अभिषेक ने बताया कि ताइवान के पर्यटक श्रावस्ती में गौतम बुद्ध से जुड़े प्रमुख स्थलों का भ्रमण किए हैं। उसके बाद सभी पर्यटक कपिलवस्तु स्तूप व गनवरिया स्तूप का भ्रमण किए। उन्होंने बताया कि पर्यटक गौतम बुद्ध से जुड़े सभी जानकारी प्राप्त की। पर्यटक गौतम बुद्ध की जन्म स्थली का भी दर्शन करने के लिए जाएंगे।

जिले में गौतम बुद्ध से जुड़े बहुत से केंद्र उपलब्ध है। साल भर पर्यटक कपिलवस्तु सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने के लिए आते हैं। जिले में गौतम बुद्ध के बहुत से धरोहर हैं जिन्हें संरक्षण करने की जरूरत है। गौतम बुद्ध से जुड़े स्थलों का संरक्षण करके उसे पर्यटन के लिए तैयार किया जाए तो बहुत से पर्यटक घूमने के लिए आएंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-डॉ. शरदेंदु त्रिपाठी, असिस्टेंट प्रोफेसर पुरातात्विक विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें