फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिखाए जाएंगे पीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 62
विज्ञापन

आज दिखाया जाएगा पीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री श्रम योगी-मानधन पेंशन योजना का शुभारम्भ/लोकार्पण पांच मार्च को गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री की ओर से किया जाएगा। लखनऊ में मुख्यमंत्री की ओर से योजना का प्रारंभ सुबह 10:30 बजे सूूबे के श्रम मंत्री की मौजूदगी में किया जाएगा। इस मौके पर सदर तहसील में लाइव प्रसारण के साथ ही 100 लाभार्थियों में प्रमाण-पत्र का वितरण भी किया जाएगा।
सोमवार को कैंप कार्यालय पर अफसरों के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने बताया कि पांच मार्च को विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों का कार्यक्रम नौगढ़ परिसर तहसील में आयोजित होगा। पात्र 100 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देने के साथ ही उनके आने-जाने की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से भेजी गई एलइडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। जन सेवा केंद्रों के माध्यम से भी सजीव प्रसारण दिखाए जाने के लिए जिला विज्ञान सूचना अधिकारी नसीम अहमद को निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी आरके मिश्र, उपजिलाधिकारी नौगढ़ उमेश चन्द्र निगम, उपायुक्त स्वरोजगार राम आसरे सिंह, उप कृषि निदेशाक डॉ. पीके कन्नौजिया, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद, श्रम परिवर्तन अधिकारी लीलाधर, अपर सांख्यिकी अधिकारी आरबी राम आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन


फोटो- 70
‘फिरकापरस्ती नहीं, विकास की राह चुने जनता’
हरनी में लगे शिवरात्रि मेले में बसपा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी ने कहा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। देश संकट में है। सपा-बसपा गठबंधन इंसाफ और विकास की लड़ाई लड़ रहा है। जनता क्षेत्र के प्रतिनिधि से सवाल पूछे कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में बतौर सांसद क्या किया। अब बहुत हो चुकी फिरकापरस्ती, अब हमें विकास की राह पर चलना होगा। ये बातें डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी आफताब आलम ने कहीं। वह सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व पर सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरनी में लगने वाले मेले कार्यक्रम को बतौर मुख्य संबोधित कर रहे थे।
इसके बाद उन्होंने विभिन्न शिवमंदिरों पर पहुंचकर पूजा-अर्चन कर सभी से जीत का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने सपा के पूर्व विधायक विजय पासवान व लाल जी यादव के साथ जनता के बीच ललकार लगाई। पूर्व विधायक लालजी यादव ने सवाल उठाया कि क्या मोदी सरकार ने गरीबों को 15 लाख दिए, क्या उन्होंने प्रति साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी दी। पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि मोदी जी पिछड़े होकर भी पिछड़ों का गला काट रहे हैं। ऐसे पाखंडियों से बचना होगा। अब इस निकम्मी सरकार को बदलना होगा। इस दौरान बसपा नेता पट्टू राम आजाद, घनश्याम गौतम, राजा राम लोधी, अर्जुन सिंह, राम देव पासवान, चन्द्रभान, अमरेश पाल यादव, नन्हें, राजन सिंह, रामगति वरुण, शमीम अहमद, राकेश प्रजापति, प्रेम नारायण सिंह लवकुश साहनी, परवेज अहमद, रामशंकर मौर्य, फिरोज सिद्दीकी आदि शामिल रहे।

फोटो-
मेडिकल कॉलेज की जमीन की नमी मशीन से देखी
सिद्धार्थनगर। मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए बीएचयू की टीम ने जमीन की नमी मशीन द्वारा देखी। इसके अलावा निर्माण से जुड़ी कई बिन्दुओं के बारे में निर्माण एजेंसी के जिम्मेदारों को जानकारी दी। बीएचयू आईआईटी के प्रो. सुरेश कुमार के नेतृत्व में आई टीम ने मेडिकल कॉलेज के लिए अधिग्रहीत भूमि पर इमारत बनाने के लिए जमीन की नमी को मशीन के माध्यम से देखा। प्रो. सुरेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की इमारत छह मंजिला बनेगी। भवन निर्माण के बाद जमीन धंसे न इसलिए नमी को देखा जा रहा है। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। टीम जमीन के सभी हिस्सों की जांच कर रिपोर्ट देगी। इसके बाद भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताया कि निर्माण कार्य 2021 तक पूरा होना है। ऐसे में काम की तेजी से काम शुरू किया जाएगा।


फोटो- 61
सदर विधायक ने पांच गांवों में रखी आधारशिला
सिद्धार्थनगर। सदर विधायक ने श्यामधनी राही ने रविवार की देर शाम व सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में सड़क, पुलिया व स्मृतिद्वार की आधारशिला रखी। ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विधायक श्यामधनी राही ने रविवार की देर शाम जोगिया ब्लॉक के सिसवा बुजुर्ग गांव में दुर्गा मंदिर को जोडने वाली इंटर लॉकिंग सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया। यह सड़क आठ लाख 87 हजार रुपये की लागत से बनेगी।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक उदयनरायन तिवारी, रुद्रनरायन तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र त्रिपाठी, सोमनाथ तिवारी, राजेंद्र तिवारी, विजय नाथ, रामदेव पूर्व ब्लॉक प्रमुख जोगिया, देवनरायन तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में विधायक ने क्षेत्र के बैजनाथपुर में चार लाख 29 हजार रुपये की लागत से बनने वाले स्मृतिद्वार, शिकरी में पीएचसी पर पांच लाख रुपये 12 हजार रुपये की लागत से बनने वाले सीसीरोड, सुसुनहवा गांव में चार लाख 87 हजार रुपये की लागत से बनने वाले रैन बसेरा और विशुनपुर गांव में 14 लाख 38 हजार रुपये से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि सरकार देश व प्रदेश के विकास के लिए तत्पर है। गांव, गरीब के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश की सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी और बिजली जैसी सबसे महत्वपूर्ण कार्यों पर विशेष ध्यान दे रही है, जो सभी के लिए जरूरी हैं। इस दौरान सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

फोटो-63, 64
पांच करोड़ के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ
शोहरतगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी नगर विकास योजना में चयनित आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में सोमवार को नगरपंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन ने पांच करोड़ की लागत से होने वाले शहीद बुधई स्मारक सुंदरीकरण कार्य, आंबेडकरनगर, सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में वाटर प्लांट की स्थापना सहित अन्य कार्यों का शिलान्यास किया। मौके पर सांसद जगदंबिका पाल सहित विधायक चौधरी अमर सिंह मौजूद रहे।
सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया है। सांसद ने आम जनता से राष्ट्र की मजबूती को लेकर पीएम मोदी को दोबारा सत्ता में पूर्ण बहुमत से सरकार में लाने की अपील की। कार्यक्रम में विधायक चौधरी अमर सिंह ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार को जीत दिलाने की अपील लोगों से की। नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन ने बताया कि शहीद बुधई स्मारक से लेकर गोलघर तक एवं प्रेम गली से किशोरी लाल के घर तक जेब्रा इंटरलॉकिंग, नाली व सुंदरीकरण कार्य, मेनरोड से नगर पंचायत कार्यालय होते हुए राजस्थान अतिथि भवन के सामने जेब्रा इंटरलाकिंग एवं नाली निर्माण कार्य की परियोजनाएं जल्द ही पूरी होंगी। इससे नगर का विकास होगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह, नवर्देश्वर मणि, कौशलेंद्र त्रिपाठी, चतुर्भुजी पांडेय ने भी संबोधित किया। संचालन हियुवा देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय परसरामका, अशोक बोरा, सुनील अग्रहरि, सभासद संजीव जायसवाल, मनोज गुप्ता, डॉ. राजकुमार गुप्ता, रवि अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, शिवंचद्र भारती, लवकुश सैनी, रामदास मौर्या, लिपिक जगदंबिका प्रसाद त्रिपाठी, कंप्यूटर आपरेटर श्याम सुंदर, कमलेश गुप्ता, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।


फोटो कैप्सन-04एसडीएन84पी- भटगंवा गांव में माधव प्रसाद अग्रहरि तोरणद्वार का शिलान्यास विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।


माधव प्रसाद अग्रहरि के नाम से बनेगा भटगंवा में स्मृतिद्वार
डुमरियागंज। महाशिवरात्रि पर्व पर विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भटगंवा गांव स्थित शिवमंदिर के जीर्णोद्धार के लिए समिति के सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने साढ़े ग्यारह लाख रुपये देने की बात कहते हुए मंदिर परिसर का इंटरलॉकिंग, बड़ा हाल व सभाकक्ष के साथ शौचालय का निर्माण करवाने का घोषणा की। इस दौरान भटगंवा गांव के मुख्य मार्ग पर माधव प्रसाद अग्रहरि के नाम से स्मृतिद्वार बनवाने की भी बात कही। इसके बाद स्मृतिद्वार निर्माण के लिए विधायक ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज व राष्ट्रहित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों की याद में जगह-जगह तोरणद्वार का निर्माण करवाया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश के बजाए अपने नाम व रिश्तेदारों का विकास करने का काम किया है। इस दौरान एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर केडी सिंह, भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, ओमप्रकाश गुप्ता, श्यामसुन्दर अग्रहरि, चन्द्रभान अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, रामजी उर्फ विष्णु श्रीवास्तव, रंजीत अग्रहरि, हरिप्रसाद, दीपक उर्फ रितेश, उदयभान, बब्लू प्रधान, हैदर अब्बास कसीम रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो कैप्सन-04एसडीएन87पी- सेहरीखास में विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सीसी रोड का शिलान्यास किया।

सेहरीखास गांव में विधायक ने सड़क का शिलान्यास किया
डुमरियागंज। क्षेत्र के सेहरी खास गांव में सोमवार को विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत निधि से बनने वाली सीसी सड़क का शिलान्यास किया। गांव में प्रमुख मार्ग में शामिल 170 मीटर लंबी सड़क निर्माण पर करीब छह लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी क्रम में उन्होंने गांव में कायाकल्प योजना के तहत सुंदरीकरण करवाए गए परिषदीय विद्यालय का भी लोकार्पण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान मोहम्मद इलियास ने कहा कि सीसी रोड भड़रिया-बढ़नीचाफा पीडब्ल्यूडी मार्ग से प्राथमिक विद्यालय होते हुए लवकुश के घर तक बनवाया जाएगा। इस दौरान विनोद दूबे, संतोष सैनी, धर्मराज वर्मा, संतोष पसासवान, सतेन्द्र उर्फ बब्लू पांडेय, अजय वर्मा, रामफेर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें