फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध धर्म में हिंसा और युद्ध का कोई स्थान नहीं है: रामबक्श

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो कैप्सन-20एसडीएन86पी व 87पी- विजयादषमी/धम्म दीक्षा यात्रा निकालते और संपन्न होने के बाद बैठक करते बौद्ध अनुयायी।

‘बौद्ध धर्म में हिंसा और युद्ध का स्थान नहीं’
विश्व शांति जुलूस निकालकर अनुयायियों ने सम्राट अशोक अमर रहें के नारे लगाए
धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी व धम्म दीक्षा कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। शाहपुर स्थित आंबेडकर पार्क में शुक्रवार को दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से सम्राट अशोक विजयादशमी व धम्म दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व शांति जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाला गया। इस दौरान बौद्ध के अनुयायियों ने सम्राट अशोक अमर रहें, भगवान बुद्ध की करुणा हो, डॉ. भीमराव आंबेडकर अमर रहें आदि गगनभेदी नारे लगाए। भगवान बुद्ध, सम्राट अशोक, डॉ. आंबेडकर के चित्रों पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षक संत कुमार व संचालक रामबख्श गौतम की अगुवाई में त्रिशरण पंचशील व बुद्ध वंदना का कार्यक्रम हुआ।
बीआरसी परिसर से दीक्षा यात्रा जिला परिषद मार्केट, मंदिर चौराहा, खीरामंडी होते हुए शाहपुर आंबेडकर पार्क में पहुंचकर सभा में तब्दील में हो गया। रामबक्श गौतम ने कहा कि बौद्ध धम्म समता, प्रज्ञा, मैत्री, सामाजिक भेदभाव मिटाने वाला, जीवन की पवित्रता, तृष्णा का नाश करने वाला, भाईचारगी पैदा करने वाला, वैज्ञानिक धम्म है। इसमें हिंसा और युद्ध का कोई स्थान नहीं है। डॉ. राजेश गौतम ने कहा कि इतिहास में सम्राट अशोक के जीवन में घटी एक घटना में उनके जीवन में नया मोड़ लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को संतकुमार, शीष कुमार, मनोज, संतोष कुमार, सुखपाल गौतम, प्रकाश, सुनील, चंद्रप्रकाश, रामसुरेश, सूर्यबली, रामदास बौद्ध, विजय कुमार, भदई प्रसाद, सत्यनरायण, संदीप कुमार, सचिन भास्कर, चंद्रप्रकाश, बुधई गौतम, विशाल, रामनाथ, रंजीत गौतम, उत्तम प्रसाद, प्रेम सागर, अभय कुमार, आनंद राव, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें