फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर स्कूल भवनों की डीएम ने मांगी रिपोर्ट

Fri, 10 Aug 2018 12:10 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
School
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की मौजूदा स्थिति से रूबरू होने के लिए जिलाधिकारी ने बीएसए से सप्ताह भीतर रिपोर्ट मांगी है।बीएसए को लिखे पत्र में जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने जिले में स्थित सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के भवनों की वर्तमान स्थिति के बारे में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्रमाणपत्र प्राप्त करके स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करें कि सभी स्कूल भवन सुरक्षित हैं और इससे बच्चों को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन


जिन स्कूलों को कंडम घोषित कर दिया गया है उसको तत्काल सील कराने के साथ ही मरम्मत योग्य स्कूलों को चिह्नित करके नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए भी हिदायत दी है। उन्होंने सप्ताह भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त न करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें