फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमता से अधिक गेंहू खरीदने वाले केंद्र की हुई जांच

Sat, 04 Aug 2018 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर खुले में रखी गेहूं की बोरियां
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गेहूं खरीद में गड़बड़ी के मामले में जांच शुरू हो गई है। डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने जांच शुरू कर दी है। इसमें कई 21 किसान क्षमता से अधिक गेहूं खरीदने के दोषी पाए गए हैं। साथ ही चार क्रय केंद्र प्रभारी भी दोषी मिले हैं। इनमें कर्मचारी कल्याण निगम के मुड़िला बुजुर्ग के केंद्र प्रभारी उदयभान सिंह, पुराना नौगढ़ के अमरेंद्र कुुमार पांडेय, पीसीएफ ढेबरुआ के जय प्रकाश पांडेय व नौगढ़ के संजीव जायसवाल दोषी पाए गए है। डीएम ने मामले की रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

जांच टीम ने एक दिन में 500 क्विंटल से अधिक गेहूं खरीदने वाले क्रय केंद्रों की जांच की। साथ ही बेचने वाले किसानों की खतौनी आदि देखकर आख्या देने का निर्देश दिया। डीएम की निर्देश पर एसडीएम शोहरतगढ़ एसडीएम ने पीसीएफ केंद्र पर 21 किसानों की जांच की जिन्होंने गेहूं बेचा था। इसमें सात किसान ऐसे पाए गए जो क्षमता से अधिक गेहूं बेचे थे। इसी दौरान नौगढ़ ब्लॉक के पीसीएफ केंद्र की जांच हुई, जिसमें 52 किसानों के अभिलेख देखे गए। इसमें 15 किसान ऐसे में मिले, जिन्होंने क्षमता से अधिक गेहूं की बिक्री की थी। दोनों क्रय केंद्रों की रिपोर्ट देते हुए कार्यवाही करने के लिए कहा गया। इस संबंध में डीएम कुणाल सिल्कू ने बताया कि गेहूं खरीद की जांच की जा रही है। मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
ये किसान मिले हैं दोषी
दरोगा चौधरी निवासी रक्सैल अलीगढ़वा, मुजीबुल्लाह निवासी बर्डपुर नंबर-13, जमील अहमद, धर्मेंद्र कुुमार, अमीरुल्लाह पुराना नौगढ़, जमीरुल्लाह, अर्री, मोहम्मद सई, शबनम, सलाहुद्दीन, चिंतामणि, अवध कुमार, साहब शरण निवासी ढेबरुआ, हरिप्रकाश, कामेश्वर, गिरजेश मिश्रा, गौरीशंकर, रामशंकर, रमेश पांडेय, मोहम्मद इलियास, मुक्तनाथ, शीला वर्मा, राम नारायण, साजिदा खातून, रामकिशुन, सत्यराम, महेंद्र कुमार, अमीन बहादुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें