बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। खाद्य औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को कस्बे की दो दुकानों से दूध का सेंपल लिया। उसे सील कर जांच के लिए भेजा गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने कस्बे के गोलाबाजार में छापेमारी की। दूध विक्रेता लाले यादव निवासी त्रिलोकपुर थाना पचपेड़वा जिला बलरामपुर व सत्यनारायण निवासी पकड़िहवा थाना ढेबरूआ के दूध का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा। इनके पास दूध बेचने का लाइसेंस नहीं था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके अग्रवाल ने दोनों को शीघ्र लाइसेंस लेने की भी हिदायत दी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा उपाध्याय, इंद्रदेव चौधरी आदि मौजूद रहे।