फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चा जख्मी, हंगामा ‘ब्लू’ व्हेल का

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर के एक कांवेंट स्कूल में खेल-खेल के दौरान बच्चे के हाथ में नुकीली वस्तु से गहरे निशान बनाने से हड़कंप मच गया। घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जाने लगी। कोई ब्लू ह्वेल से जोड़ने लगा तो कोई रेयान स्कूल मामले से। पड़ताल हुई तो मामला कुछ और ही निकला। स्कूल प्रबंधन ने इसे बच्चों में मस्ती के दौरान सामान्य विवाद बताया। उनके परिजनों को बुलाकर हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

नगर के भीमापार क्षेत्र में संचालित कांवेंट स्कूल में गुरुवार की सुबह कक्षा-4 में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बच्चे की कलाई पर नुकीले वस्तु से गहरे निशान पड़ गए। बच्चों के मुताबिक खेल के दौरान एक बच्चे ने दूसरे के हाथ पर चोट कर दिया, जिससे यह निशान बन गया। मौके पर पहुंचे शिक्षक दोनों को ऑफिस में ले गए और वहां पूरे मामले की जानकारी ली। परिजनों को बुलाकर बच्चों की हरकत से अवगत कराया और कड़ी हिदायत दी गई। मामला स्कूल के बाहर पहुंचा तो तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। गेम खेलते वक्त घटना के कारण इसे ब्लू ह्वेल से जोड़कर अभिभावक सहम गए तो वहीं स्कूल के अंदर नुकीली वस्तु पहुंचने पर बड़ी लापरवाही जताई जाने लगी। सूचना पाकर पुलिस भी हरकत में आई। हालांकि उन्होंने स्कूल या परिजनों की ओर से किसी तरह का संपर्क साधने से इनकार किया। इस बाबत प्रधानाचार्य का कहना था कि वह इस समय दिल्ली में हैं। स्कूल से घटना के बारे में जानकारी ली है। आपस में मस्ती करते समय एक बच्चे ने नुकीली पेंसिल से हाथ पर निशान बना दिया था। उसके परिजन को बुलाकर हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें