फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सदस्य बनाकर अपना दल को करें मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अपना दल-एस का जिला व विधानसभा इकाई के पदाधिकारियों की मासिक बैठक शनिवार को पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को गति दें। गांव-गांव जाकर सदस्य बनाएं, इससे पार्टी मजबूत होगी। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। जब कार्यकर्ता रहेंगे तभी आने वाले चुनाव में सफल हो सकते हैं। जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल ने कहा कि जल्द ही जिले में अपना दल-एस में ज्यादा कार्यकर्ता होंगे। सभी पदाधिकारी में अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ता जोड़ें। इस दौराव युवा मंच के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी, जिला महासचिव युवा मंच सतीश चौधरी, कन्हैया लाल यादव, शिवचंद भारती, हाजी रफीक अहमद राईनी, राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार, उमेश चंद यादव, ओम प्रकाश कन्नौजिया, शाकिर हुसैन, मो.आसिफ, लवकुश सोनी, चंद्र प्रकाश यादव, रामदास मौर्या, अमित, दुर्गेश, विजय बहादुर, प्रमोद पटेल, सूर्य प्रकाश और दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें