फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ी राप्ती उफनाई, कई गांवों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
परसा (सिद्धार्थनगर)। नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद शोहरतगढ़ क्षेत्र की सभी नदियां उफान पर हैं। बूढ़ी राप्ती के तबाही से नदी के पास बसे खैरी शीतल प्रसाद गांव के आधा दर्जन टोलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसकी वजह से लोग घरों को छोड़कर उंचे स्थानों पर ठिकाना खोजने को विवश हैं। तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से आसपास के अन्य गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इससे क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ों पर कई दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण क्षेत्र में स्थित घोरही और बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर बुधवार सुबह से ही तेजी से बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद के टीकर, करौता, चिरहगना, नकोलडीह, मुरव्वनडीह और खैरी टोला, तालकुंडा का जलापुरवा, गोनहा तथा तमकुहवा टोला, खैरी उर्फ झुंगहवा के झुंगहवा और तिरछहवा तथा तौलिहवा ग्रामसभा के तौलिहवा, बालानगर, इटहिया, कचरिहवा, लालनगर आदि टोलों में रहने वाले लोगों के जेहन में 2016 और 2014 में आई विध्वंसक बाढ़ का डर पुन: सताने लगा है। खैरी शीतल प्रसाद के नकोलडीह, मुरव्वनडीह, करौता, चिरहगना टोला चारों तरफ से पानी से घिर गया है। अगर इसी प्रकार जलस्तर बढ़ेगा तो कई और गांव व टोले भी प्रभावित होंगे। क्षेत्र के सुग्रीम चौधरी, मुन्ना सिंह दर्जन लोगों का कहना है कि हर बार यहां बाढ़ आती है। बावजूद इसके प्रशासन बचाव को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। अगर समय रहते उपाय हो तो बाढ़ की त्रासदी से लोगों को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो स्थिति और भयावह होने वाली है। कई गांव बाढ़ की जद में आ जाएंगे और कई परिवार बेघर हो जाएंगे। मामले की जानकारी होने के बाद कानूनगो अतीकुर्रहमान ने गांव पहुंचकर बाढ़ का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें