सिद्धार्थनगर। सदर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अहिरवनडीह में बुधवार को 114 बच्चों में दो-दो सेट ड्रेस वितरित की गई। कार्यक्रम में प्रधान संतोष कुमार, शिक्षिका अनीता सिह, नीलम यादव, मनोज प्रभाकर, अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, गोविंद, राजेंद्र, प्रभावती, सुभावती, भानमती आदि मौजूद रहे। उधर, बर्डपुर ब्लॉक के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकईजोत में ग्राम प्रधान सुनील यादव ने ड्रेस वितरित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मो. तकी, रुखसार फातिमा आदि मौजूद रहे। उधर, उसका बाजार विकास क्षेत्र के ग्राम लक्षनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के कुल 90 बच्चों में ड्रेस वितरित किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम पांडेय ने बच्चों को नि:शुल्क गणवेश प्रदान करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि सभी को शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संजू सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उपमा, रागिनी सिंह, संजय सिंह, संगीता गुप्ता आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ बीआरसी क्षेत्र के परसिया गांव में प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष सदानंद उपाध्याय ने 160 बच्चों में ड्रेस वितरित किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्या हरिराम गुप्ता ने बताया कि पंजीकृत 113 में 62 छात्र-छात्राओं में दो जोड़ी ड्रेस वितरण किया गया। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्या सीमा उपाध्याय ने बताया कि 113 पंजीकृत छात्रों में 98 को ड्रेस दिया गया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, शिक्षक रेखा पांडेय, अवधेश सिंह, अनुदेशक रवि प्रकाश ओझा, राकेश कुमार व विद्यार्थी प्रीति, कुसुम, आभा, गौरी, अंगद, श्रीराम, रोशनलाल , धीरज, राजकुमार, पूजा, खुशबू, महिमा, सपना, आरती, आशीष, अश्विनी, राकेश आदि मौजूद रहे।