फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए समन्वय बना करें काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गुरुवार को डॉ. अंबेडकर सभागार में सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में हुई। जिले में विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। दीनदयाल उपाध्याय ज्योति योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं पर विशेष जोर रहा।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत मई में कुल मानव दिवस सृजन का लक्ष्य 1141711 है, जिसके सापेक्ष प्रगति का प्रतिशत 98.38 है। अप्रैल व मई में सामग्री अंश में धनराशि उपलब्ध न होने के कारण इस मद में कार्य नहीं हुआ जिससे वित्तीय लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा नहीं हो सका। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में मई तक 4.80 लाख रुपये व्यय हुआ था। ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत 300 से अधिक आबादी के विद्युत विहीन मजरों का विद्युतीकरण व 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण प्रस्तावित है। कार्यदायी संस्था गोदरेज एंड वायस मैनुफैक्चरिंग कंपनी को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
सांसद जगदंबिका पाल ने सड़कों के गड्ढा मुक्त कार्य को प्राथमिकता में लेते हुए तय समय तक पूरा कराने के लिए डीएम को निर्देशित किया। कहा कि जिले की सड़कों की हालत बेहद खराब है। पीडब्ल्यूडी, आरईडी की संयुक्त बैठक बुलाकर इस पर मंथन करें और समाधान कराएं। शोहरतगढ़ से अतरी मार्ग के खराब होने पर जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में विधायक श्यामधनी राही, सतीश द्विवेदी, बांसी चेयरमैन चमन आरा राईनी, सहित डीएम कुणाल सिल्कू, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, पीडी डीपी सिंह, सीएमओ डॉ. राजेंद्र कपूर, डीडीओ सुदामा प्रसाद, डीडी कृषि डॉ. राजीव कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सीपी गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें