फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे समाधान के बीच लौटे 166 फरियादी

विज्ञापन
सदर तहसील में फरियाद सुनते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से शुरू संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सभी तहसीलों में 178 शिकायतकर्ताओं ने फरियाद की। मौके पर सिर्फ 12 मामलों का ही निस्तारण हो सका। लिहाजा, 166 फरियादी अधूरे समाधान के बीच घरों को बैरंग लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

सदर तहसील में उपजिलाधिकारी उमेश चन्द्र निगम की अध्यक्षता में कुल 43 मामले आए। इसमें मौके पर राजस्व से संबंधित एक मामले का निस्तारण कर दिया गया। शेष के लिए संबंधित अफसरों को समयबद्ध निस्तारण करने की हिदायत दी गई। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील सिंह, तहसीलदार सुदामा वर्मा समेत तमाम तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसपी नहीं पहुंचे। मौके पर एसडीएम अनिल कुमार के समक्ष राजस्व के 14, विकास 3, पुलिस 4, आपूर्ति 2, इंडो नेपाल बॉर्डर 5, सरयू नहर 4 समेत कुल 32 मामले आए। इनमें सिर्फ दो राजस्व के मामले का मौके पर निस्तारण हो सका। सीएमओ डॉ. आरके मिश्र, सीओ दिलीप कुमार सिंह, पीडी संत कुमार, डीडीओ राजेन्द्र प्रसाद, तहसीलदार अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय आदि मौजूद रहे। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम इटवा त्रिभुवन की अध्यक्षता मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 27 मामले आए। पुलिस विभाग 6, विद्युत विभाग 7, आपूर्ति विभाग 5, विकास विभाग 5, राजस्व विभाग 4 मामले रहे। इनमें राजस्व विभाग के 2 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल, बीडीओ खुनियांव एके सिंह सहित तहसील स्तरीय कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व के 10, पुलिस के पांच व अन्य विभागों से संबंधित 10 मामले प्रस्तुत हुए। राजस्व से जुड़े दो मामलों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। तहसीलदार शिव मूर्ति सिंह, नायब तहसीलदार लालता प्रसाद, बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरी, पूर्ति निरीक्षक नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, कोतवाल कृष्ण देव सिंह आदि मौजूद रहे। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 मामले आए, जिसमें 5 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा, उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी मो. नईम अंसारी आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें