सिद्धार्थनगर। खाद्य सहायक आयुक्त के निदेश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके वर्मा के नेतृत्व में टीम ने चिल्हिया कस्बे में दो मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 164 किलोग्राम दूषित मिठाई को नष्ट कर जांच के लिए नमूना एकत्र किया। खाद्य सुरक्षा व पुलिस की टीम ने सबसे पहले चौहान स्वीट्स हाउस पहुंचे। यहां छेना, पेड़ा, बर्फी व लाल बर्फी की जांच की। मिठाई दूषित व अधिक दिन से रखने के कारण नष्ट कर दिया गया, जिसकी कुल मात्रा 150 किलोग्राम रही। इसके बाद रमेश कांदू की मिष्ठान की दुकान की जांच की गई। यहां से खोया का नमूना जांच के लिए एकत्र किया गया। अव्यवस्थित रखे गए 14 किलोग्राम खोया को नष्ट किया गया। छापेमारी टीम में चिल्हिया थाने के उपनिरीक्षक परवेज अहमद, एनके वर्मा, विजय कुमार यादव, चंद्रभान पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद