सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में पहले चरण में हुए प्रवेश में सीटें खाली रह गई हैं। इस कारण विश्वविद्यालय ने समस्त पाठ्यक्रमों में फिर से आवेदन मांगे हैं। कला एवं विज्ञान संकाय के कई विषयों में ज्यादातर सीट रिक्त रह गई हैं। अधिसूचना के अनुसार बीकाम, एमकाम व बीबीए को छोड़कर द्वितीय चरण के लिए विश्वविद्यालय ने छात्रों के आवेदन की तिथि बढ़ाई है। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के आवेदन के लिए 22 से 29 अगस्त तक आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। पहले चरण में आवेदन से वंचित छात्र-छात्राएं अब प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। संवाद