फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों को मीनू अनुसार नहीं मिल पा रहा भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 53
विज्ञापन

बच्चियों को मीनू अनुसार नहीं मिल रहा था भोजन
वार्डेन ने किया पत्र देकर खुलासा, कस्तूरबा विद्यालय में 23 फरवरी को बेहोश हुई थीं 11 बालिकाएं
बीएसए की ओर से बनाई कमेटी पर भी उठे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परसिया में घोर अव्यवस्था देखने को मिली है। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते 23 फरवरी को विद्यालय की 11 छात्राएं बारी-बारी से बेहोश हो गई थीं। वहीं, वार्डेन ने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए विभागीय जिम्मेदारों को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। वार्डेन संध्या पासवान के मुताबिक पिछले करीब पांच वर्षों से विद्यालय में जिम्मेदार द्वारा डिमांड के अनुसार खाद्य सामग्री नहीं दी जाती थी। कम राशन सामग्री में व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश जिम्मेदारों देते थे। उपलब्ध खाद्य सामग्री के अनुसार छात्राओं में नाश्ता, भोजन की व्यवस्था कराई जाती है। मेस व कैंपस की साफ-सफाई समय-समय पर कराया जाता है। विद्यालय में फर्नीचर, बेड, हास्टल के फर्श, क्लासरूम के फर्श, आलमारी, बुकसेल, जनरेटर की सर्विसिंग, सोलर लाइट की रिपेयरिंग, दरवाजे, सिलाई मशीन, विद्यालय प्रांगण का मेंटीनेंस, किचन के बर्तन की आवश्यकता, साइकिल मरम्मत व इंडिया मार्का नल की आवश्यकता को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र देकर अवगत कराया गया। इसके बावजूद भी व्यवस्था जस की तस बनी हुई है। बीएसए राम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। वार्डेन की ओर से अब तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन


जांच टीम ने बा विद्यालय का जांच किया
शोहरतगढ़। कस्तूरबा विद्यालय परसिया में बेहोश हुई छात्राओं के प्रकरण की जांच को लेकर बीएसए राम सिंह की ओर से गठित जांच टीम में बीईओ नौगढ़ सीमा पांडेय, बीईओ शोहरतगढ रीता गुप्ता, जिला बालिका शिक्षा समन्वयक सुरेंद्र श्रीवास्तव ने विद्यालय में पहुंच कर बच्चों व स्टाफ से पूछताछ की। जांच टीम के समक्ष दोपहर के भोजन में मीनू के अनुसार रोटी, सब्जी, दाल के अतिरिक्त सलाद व रायता नहीं मिला। कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं को इस सत्र में स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हुआ मिला। नल के पास गंदगी की समस्या को दूर कराने के लिए समन्वयक ने एकाउंटेंट को तत्काल ब्लीचिंग पॉउडर छिडकाव कराने के निर्देश दिए। जांच टीम ने विद्यालय में मौजूद स्टाप से कलमबंद बयान लिया। इस संबंध में बीएसए राम सिंह ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय परसिया में 23 फरवरी को बेहोश हुईं छात्राओं के मामले को डीएम की अध्यक्षता में टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। हमारी टीम से मिली जांच रिपोर्ट को डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें