फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में आदर्श पांडेय प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-57
विज्ञापन

800 मी. दौड़ में युक्ता अव्वल
बालक व बालिका वर्ग में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, चक्र क्षेपण स्पर्धाएं हुईं
जिला स्टेडियम में ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। युवा कल्याण विभाग की ओर से गुरुवार को जिला स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित अन्य प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दौड़ प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में जहां आदर्श पांडेय को पहला स्थान मिला वहीं बालिका वर्ग में चार सौ व आठ सौ मीटर दौड़ में युक्ता स्वराज गौतम अव्वल रहीं।
उधर, 800 मीटर में इंद्रजीत प्रथम, सोहन द्वितीय व दीपू रावत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। लंबी कूद में सनी साहनी प्रथम, इंद्रजीत द्वितीय, सुमित यादव को तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में उमेश प्रथम, राजेश द्वितीय, सब्बीर अहमद को तृतीय प्राप्त हुआ। गोला क्षेपण में मो. अब्बास प्रथम, अली अनास द्वितीय, उपेंद्र को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्र क्षेपण में मो. हसन प्रथम, तुफैल हैदर द्वितीय, उपेंद्र यादव तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग दौड़ में युक्ता स्वराज प्रथम, रेनू द्वितीय, वंदना चौहान तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में युक्ता स्वराज गौतम प्रथम, मामता द्वितीय, प्रियंका सिंह तीसरे स्थान पर रही। 1200 मीटर में नेहा प्रथम, खुशबू द्वितीय, ममता तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में खुशबू प्रथम, सोनू कुमार द्वितीय, साक्षी त्रिपाठी को तीसरे पर रही। चक्र क्षेपण में बंदना चौहान प्रथम, अंजली पांडेय द्वितीय, निधि गुप्ता को तीसरे स्थान पर रही। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, उपजिला क्रीड़ाधिकारी फरीदा सिद्दीकी, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. अरुण कुमार प्रजापति, व्यायाम प्रशिक्षक देवेंद्र पांडेय, विनोद मणि त्रिपाठी, जीशान खलील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें