फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘...तब अटल ने कहा था, किसी के आगे नहीं झुकूंगा’

Fri, 17 Aug 2018 11:42 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अटल जी का इरादा भी अटल था। वह हो कहते थे उस पर अटल रहते थे। वह किसी एक दल के लिए नहीं बल्कि विपक्षियों के लिए भी आदरणीय थे। हर कोई उनका सम्मान करता था। ये बातें सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने शुक्रवार को कही।
विज्ञापन


पांडेय ने बताया कि उन्होंने एक बार कांग्रेस सरकार के खिलाफ लखनऊ में अटल जी के साथ गिरफ्तारी दी थी। बात 1981 की है। तब लोकतांत्रिक गठबंधन बनाकर लखनऊ में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। इसमें अटल जी साथ थे। अटल जी के साथ माधव प्रसाद त्रिपाठी भी प्रदर्शन में शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को अस्थाई जेल में रखा गया था। तब अटल जी ने कहा था कि वह किसी के आगे नहीं झुकेंगे। इसके लिए चाहे जितनी भी बड़ी सजा क्यों न मिले। देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें