फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद नगर मोहल्ले का 250 केवी का ट्रांसफार्मर जला

Mon, 23 Jul 2018 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में जला ट्रॉसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शासन के निर्देश के बावजूद भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करवाने में बिजली निगम के जिम्मेदार नाकाम साबित हो रहे हैं। कभी लो-वोल्टेज की समस्या, फाल्ट व ट्रांसफार्मर के जलने से उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के आजाद नगर मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर रविवार रात करीब नौ बजे जल गया। इससे करीब आधा नगर रात भर अंधेरे में डूबा रहा। सोमवार की सुबह पूर्व सभासद रामसेवक गुप्ता ने निगम के जिम्मेदारों को फोन से सूचना देकर समस्या के निदान की मांग की। दोपहर बाद तक जले हुए ट्रांसफार्मर को लेने विभाग का कोई कर्मचारी तक नहीं पहुंचा। इससे उपभोक्ताओं में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि निगम केवल बिजली का बिल वूसल रहा है। कटौती से पूरा कस्बा परेशान है। इस पर निगम ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में परसिया विद्युत उपकेंद्र के जेई अनिल कुमार यादव ने बताया कि आजादनगर मोहल्ले में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार रात में जल गया है। नया ट्रांसफार्मर मंगाकर आपूर्ति शाम तक बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें