फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच परीक्षार्थी रस्टिकेट

Mon, 19 Mar 2018 11:44 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर(सिद्धार्थनगर)। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से संबद्ध महाविद्यालयों में जारी परीक्षा में सोमवार को पांच नकलची पकड़े गए। बलरामपुर जिले के केंद्रों से सचल दल को यह सफलता मिली। सभी को रस्टीकेट कर दिया गया है। उपकुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि बलरामपुर के श्रीराम तीर्थ महाविद्यालय उतरौला में बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा 4 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए।
विज्ञापन


वहीं, एजी हाशमी महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष के एक छात्र को नकल सामग्री के साथ पकड़ रस्टीकेट कर दिया गया। अन्य जिलों में सचल दस्तों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। उधर, यूनिवर्सिटी से संबद्ध चौधरी महावीर प्रसाद मेमोरियल महाविद्यालय हथिहवा में बीए भाग एक में पंजीकृत 137 परीक्षार्थियों में 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। बीए भाग दो में पंजीकृत 146 परीक्षार्थियों में से 8 अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें