इटवा (सिद्धार्थनगर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम हटवा में बुधवार की शाम खेत की सिंचाई करते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। किसान का नाम होरीलाल (55) पुत्र भगवती है। ग्रामीणों ने ठंड लगाने से मौत की आशंका जताई है। तहसील प्रशासन ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
ग्रामीणों के अनुसार होरीलाल देर शाम खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान उसे ठंड लगने लगी। जिस पर वह घर आ गया। कुछ देर में उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए भनवापुर स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने सीएचसी इटवा ले जाने को कहा। जब तक उसे अस्पताल ले कर जाते किसान की मौत हो गई। इस संबंध में तहसीलदार डुमरियागंज शिवमूर्ति सिंह ने कहा कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। हलका लेखपाल से पता करवाया जाएगा।