सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को बुधवार की सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
एसओ हरिनरायन दीक्षित ने बताया कि एक माह पूर्व एक महिला की शिकायत पर मोहाना पुलिस ने क्षेत्र के हरैया गांव निवासी जुबेर व इल्ताफ के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य मामले में केस दर्ज किया था। आरोपी थाना क्षेत्र के निवासी थे और घटनास्थल गांव हरैया होने के नाते मामला ट्रांसफर होकर हमारे थाने में कार्रवाई के लिए आया था। मामले की जांच की जा रही थी। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तार के लिए टीम लगाई गई थी। बुधवार की सुबह मुखिबर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी घर पर मौजूद हैं। इसके बाद टीम गांव में पहुंची और उनके द्वारा दोनों को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।