फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल रसोइया की सुध न लेने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा (सिद्धार्थनगर)। घायल रसोइया के प्रति विभागीय उदासीनता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय आमा नानकार पर एकत्रित होकर नाराजगी जताई। रसोइया को सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 26 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय आमा नानकार में रसोइया कमलौता देवी एमडीएम बना रही थीं। इसी दौरान स्कूल का छज्जा टूट कर उनके ऊपर गिर गया जिससे रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। पीएचसी खुनियांव से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इतनी घटना होने के बाद भी किसी भी विभागीय अधिकारी ने रसोइया का हाल-चाल नहीं पूछा।
विभागीय उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को विद्यालय पहुंच कर नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर स्कूल पहुंचे बीईओ खुुुनियांव ज्ञानचंद्र मिश्रा ने लोगों की बातें सुनी और कहा कि जल्द ही ब्लॉक पर चार्ज लिया है, इसकी जांच कराई जाएगी। भवन प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। प्रधानाध्यापक की भी भूमिका की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


निरीक्षण में बंद मिले 26 स्कूल
इटवा। बीईओ इटवा व खुनियावं ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इटवा विकास खंड में छब्बीस विद्यालय बंद मिले हैं। ब्लॉक क्षेत्र में कुल 159 विद्यालय में से 99 विद्यालय में समायोजित अध्यापक कार्यरत हैं। जहां शिक्षण के अतिरिक्त अन्य कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। 26 बंद विद्यालयों में सोमवार से पढ़ाई शुरू होगी। निकट के विद्यालय के अध्यापक की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें