फोटो-
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के अकरा एवं मेहनौली गांव के बीच नहर की पटरी पर लगा बिजली का पोल टूट कर गिर गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार की रात चार पहिया वाहन ने ठोकर मारी दी, जिससे पोल टूट कर गिर पड़ा। पोल गिरने से दो गांवों में 16 घंटे से बिजली सप्लाई बाधित है, जिससे मेहनौली एवं अकरा गांव के लोगों को उमस भरी गर्मी से जुझना पड़ा रहा है। ग्रामीण एवं बिजली कर्मियों की सहायता से 16 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
इस संबंध में पकड़ी फीडर के जेई सतेंद्र कुमार का कहना है कि टूटे पोल को बदलवा कर दो गांव की विद्युत सप्लाई चालू करा दी जा रही है। संवाद