फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नकल करते पकड़े गए थे 16 परीक्षार्थी, आठ बरी

Thu, 28 Dec 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष में अनुचित साधन का किया था प्रयोग
- 6 छात्र-छात्राओं की साल 2023 की परीक्षा निरस्त
-अगले साल होने वाली परीक्षा से किया गया वंचित


सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबंध महाविद्यालय में बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष में जांच के दौरान अनुचित साधन का प्रयोग करने के मामले में आठ छात्र-छात्राओं को बरी कर दिया गया है। कुल 16 छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान पकड़ा गया था। इस मामले में 6 छात्र-छात्राओं की इस साल की परीक्षा निरस्त करते हुए साल 2024 की परीक्षा से वंचित कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय से संबंध 6 जिले के महाविद्यालय में से पांच महाविद्यालय में बीएड की प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने जांच के दौरान अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया था। उसके बाद संबंधित विषय के शिक्षकों को काॅपी मूल्यांकन करने के लिए दिया गया था, जांच में 8 छात्र-छात्राओं को बरी कर दिया गया। दो छात्रों की साल 2023 की परीक्षा निरस्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस साल की बीएड परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए बीएड के 16 छात्र-छात्राएं पाए गए थे, जिसमें से 8 बरी हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें