जोगिया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को चौराहा पर दिनेश किराना स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान चना का बेसन सहित कई सामग्री का सैंपल लिया गया। सहायक खाद्य आयुक्त गिरिजेश कुमार दुबे ने बताया कि दो किराने की दुकान से सैंपल लिया गया है। जांच के लिए भेजा जाएगा, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रभानु पटेल ने सैंपल लिया। संवाद