सोशल मीडिया पर वायरल हुई रोजा इफ्तार की फोटो, 16 गिरफ्तार
बिना अनुमति इफ्तारी करने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
महामारी एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर इटवा पुलिस ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/इटवा। रोजा इफ्तार पार्टी का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने सोमवार को 16 लोगों पर केस दर्ज कर लिया। सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि 24 मई को फेसबुक पेज के माध्यम से मामला सामने आया। इटवा थानाक्षेत्र के भावपुरमीरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि मो. अनीस की ओर से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया था। इसमें सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। इफ्तार का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने की जांच की गई। इसके बाद आयोजनकर्ता मो. अनीस के अलावा साहबान, रमजान अली, मुसाहिद, शाहिद, नूरी बाबू, अमीरूल्लहसन उर्फ सोनू, सरफराज, मो. चांद, निजामुद्दीन, तौसिफ रजा, जाहिद अली, मोइउद्दीन, गुलाम रजा निवासी भावपुरमीरा और जज्जू खां उर्फ सिरातुल्लाह निवासी गदाखौवा थाना त्रिलोकपुर के खिलाफ महामारी, आपदा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसके सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में एसओ इटवा सत्येंद्र कुंवर, एसएसआई रामेश्वर यादव, एसआई अनिल कुमार, पप्पू कुमार, आरक्षी विजय यादव, विजय प्रजापति, मुकेश कुमार, दिनेश यादव आदि शामिल रहे।