फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौहनिया राज में हत्या के दो आरोपी गए जेल

Tue, 25 Jun 2019 10:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्र के गौहनिया राज गांव में हुई युवक के हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मंगलवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गौहनिया राज गांव निवासी परशुराम यादव और उसके पट्टीदार राम स्वरूप के परिवार के बीच काफी पुरानी रंजिश थी। जिस कारण दोनों परिवार के लोग एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते थे। शनिवार रात करीब 9 बजे परशुराम के पुत्र फूलचंद उर्फ फूले (18) घर से खेत की ओर गया था। जहां रामस्वरूप का लड़का महेश और चाचा के साथ ही 6 अन्य लोगों ने उसकी गला काटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद फूलचंद ने महेश, रामस्वरूप और चाचा रामरूप के खिलाफ नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की थी।
मामले में पुलिस ने मंगलवार को रामस्वरूप और रामरूप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि मुख्य अभियुक्त महेश के पिता और उसके चाचा को पकड़कर जेल भेजा गया है। जल्द ही महेश को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पांच अज्ञात की भी शिनाख्त करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें