फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश हित में डॉ. मुखर्जी अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया: सांसद

Sun, 23 Jun 2019 10:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाते सांसद पाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भाजपा कार्यालय समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर रविवार को पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आजादी के बाद देश की एकता एवं अखंडता के लिए बलिदान देने वाले योद्धा डॉ. मुखर्जी का इसी दिन निधन हुआ था। उन्होंने भारतीय राजनीति को नई दिशा देने का कार्य किया था। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, राम कुमार कुंवर, दिलीप चतुर्वेदी, राजेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। इटवा जनसहयोग केंद्र व ग्राम मैनभरिया में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि डॉ. मुखर्जी के लिए सिर्फ राष्ट्र सर्वोपरि था इसीलिए उन्होंने सत्ता का त्याग कर देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र पांडेय, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज मौर्या, दीपनारायण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। बर्डपुर में भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। भाजपा नेता राजकुमारी पांडेय, नितेश पांडेय, ओमप्रकाश यादव, अरविंद उपाध्याय, अमित उपाध्याय, शिवकुमार मोदनवाल, शिवकुमार यादव आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही मधुबेनिया, महापाली, मोहनजोत आदि में भी पुण्यतिथि मनाई गई।
विज्ञापन



मुखर्जी के बलिदान दिवस पर अखंड भारत बनाने का संकल्प
डुमरियागंज। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि रविवार को नगर स्थित भाजपा कार्यालय और शाहपुर स्थित हिन्दू भवन पर मनाई गई। इसमें हियुवा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलकर अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया। शाहपुर में विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र के बारे में लोगों को विस्तार से बताकर उनके पदचिह्नों पर चलने को कहा। जिला पंचायत मार्केट में स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश गौतम और पवन यादव के नेतृत्व में पुण्यतिथि मनाई गई।

बलिदान दिवस पर याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद
शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में भारतीय जनता पार्टी जिला संयोजक नंदू गौड़ की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई। मुकेश कुमार, दुर्गेश अग्रहरि, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें