वॉलीबाल के फाइनल में ककरहवा ने बजहा को हराया
चिकित्सा शिविर में हुआ 211 सीमा क्षेत्र के नागरिकों का मुफ्त इलाज
-एसएसबी 43वीं वाहिनी की ओर से ककरहवा में सामाजिक चेतना अभियान कार्यक्रम हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की ओर से ककरहवा बीओपी क्षेत्र के ककरहवा के नेहरू इंटर कॉलेज में आयोजित सामाजिक चेतना अभियान के चौथे दिन रविवार को वॉलीबाल में मैच हुआ। इसमें ककरहवा ने बजहा की टीम को हराया। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम में लोगों ने हिस्सा लिसा।
प्रतियोगिता में क्षेत्र ककरहवा व बजहा की टीमों के बीच वॉलीबाल का फाइनल मैच हुआ। जिसमें ककरहवा ने बजहा को 3 2 से हराया और इस प्रकार बजहा दूसरे स्थान पर रही। साथ ही युवाओं और युवतियों के लिए आयोजित दौड़ प्रतिस्पर्धा ऊंची कूद व लंबी कूद के खेलों में कई युवक व युवतियों ने सम्मानजनक स्थान हासिल किया। साथ ही दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने भी कौशल दिखाया। वहीं, मानव चिकित्सा शिविर व पशु चिकित्सा शिविर में सीमा क्षेत्र के 211 लोगों का मुफ्त इलाज डॉ. सुशांत पति त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस दौरान उप कमांडेंट मनोज कुमार आदि मौजूद थे।