फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए ग्रामीणों को प्रेरित कर रहे बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए ग्रामीणों को प्रेरित कर रहे बीएसए
विज्ञापन

फोटो- 61
अंग्रेजी माध्यम से संचालित हो रहे 154 परिषदीय स्कूल
नामांकन के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। अभिभावकों को बेेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के प्रति आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री विभागीय मंत्री व उच्चाधिकारी निरंतर प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में जनपद में संचालित होने वाले अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पाल्यों को भेजने के लिए बीएसए ने एक अभिनव पहल शुरू की है। गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्हें प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र का द्वितीय सत्रारंभ जुलाई से जनपद में 84 और प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुुरू हो जाएगी। इसके लिए शिक्षकों की तैनाती की जा चुकी है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई न होने से प्राइवेट विद्यालयों की तरफ अभिभावकों का लगाव होने के मुद्दे से ध्यान हटाने को लेकर है। बीते शैक्षिक सत्र में 70 स्कूल थे। इस बार हर ब्लॉक में 6-6 परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम का दर्जा देकर पढ़ाई सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह ने सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रेहरा में पहुंचकर ग्रामीण राम नारायन, अयोध्या, विजय कुमार और बिरजू आदि से बातचीत की। उन्होंने बताया कि एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल में अब कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से होगी। ऐसे में अभिभावक अपने पाल्यों को विद्यालय जरूर भेजें। कोई कठिनाई आने पर खंड शिक्षा अधिकारी अथवा प्रधानाध्यापक को अवगत कराएं। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय भी साथ थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें